आपकी एक सकारात्मक पहल, समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है! – भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी
” किसान, युवा, रोजगार, खाद संकट, गन्ना भुगतान, चीनी मिल की समस्याएँ और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम विषयों पर स्पष्ट और बेबाक बात रखी गई।
जनता का नेता नहीं, जनता का बेटा बन कर सेवा करने का लक्ष्य – भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी
हजारों युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी…
रुधौली विधानसभा क्षेत्र-309 से भावी विधायक प्रत्याशी समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने रुधौली वासियों से वादा किया है कि वह रुधौली को विकास के नए शिखर पर लेकर जायेंगे, जहां प्रत्येक वर्ग की प्रगति को ध्यान में रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा, गरीब, बेरोजगारों को काम, युवाओं के लिए योजनायें, महिलाओं को सुरक्षा, कुपोषण से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था रुधौली का भविष्य हैं. उन्होंने कहा कि, जनता का नेता नहीं जनता का बेटा बन कर सेवा करने का लक्ष्य है. आप मेरे इस लक्ष्य को पाने में मेरा साथ दीजिए, मैं विश्वास दिलाता हूं कि रुधौली की जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दूंगा…












