डीजीपी ने कहा ये
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस बल की असली ताकत उसकी एकजुटता, आपसी विश्वास और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नववर्ष में और अधिक समर्पण, संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर राजीव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों के साथ भोजन साझा किया। यह पहल वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों के बीच दूरी कम करने तथा संगठन में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम रही। भोजन के दौरान अनौपचारिक संवाद हुआ, जिससे पुलिसकर्मियों में आत्मीयता और अपनत्व का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में कई पुलिसकर्मियों ने पुलिस महानिदेशक के साथ सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया। पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं।
इसलिए हुआ आयोजन
समग्र रूप से यह आयोजन संगठन में “हम” की भावना को प्रबल करने, परस्पर विश्वास को मजबूत करने और कर्तव्य के साझा संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ। नववर्ष की शुरुआत इस सकारात्मक संदेश के साथ हुई कि पुलिस बल एक परिवार की तरह मिलकर जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।











