सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से मिले भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

0
17

बस्ती। लखनऊ में विधानसभा रुधौली से भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी ने नववर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल यादव से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनोज चौधरी ने शिवपाल यादव को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मनोज चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं से भी वरिष्ठ नेता को अवगत कराया। शिवपाल यादव ने उन्हें जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
मनोज चौधरी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे रुधौली विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से कार्य कर रहे हैं। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।