रुधौली में आज भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0
38

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र में कल एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी के द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनमें नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का आह्वान करेंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।