यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल: 5 आईपीएस अफसरों के तबादले, इससे पहले 24 का हुआ था ट्रांसफर

0
0
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे पहले भी हाल के दिनों में 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसके बाद यह एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

इनका हुआ तबादला 

  • अखिलेश कुमार चौरसिया (IPS-RR 2009) को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक (स्थापना) बनाया गया है।
  • घुले सुशील चंद्रभान (IPS-RR 2012) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • यमुना प्रसाद (IPS-RR 2012) को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
  • हेमराज मीना (IPS-RR 2012) को डीजीपी मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी एसआईएफएस लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सचिंद्र पटेल (IPS-RR 2012) को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

20260206 211947

दिए गए निर्देश 

लगातार हो रहे इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।