ये है मामला
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें नियमों का कितना उल्लंघन किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के एक नहीं बल्कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में महिला सिपाही पुलिस वर्दी में दिखाई दे रही है, जबकि अन्य वीडियो में वह सामान्य कपड़ों में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सरकारी आवास के अंदर के हैं, जहां दोनों पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा सकते हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद न केवल पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि आम जनता में भी रोष देखने को मिल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, यदि वही अनुशासन का पालन नहीं करेंगे तो व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा।
एसपी ने कहा ये
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले से विभाग की साख को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कड़ी कार्रवाई के जरिए की जाएगी।












