
गमले में उगाएं लेमन वर्बेना – फोटो : AI Image
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लेमन वर्बेना एक ऐसा पौधा है, जिसे अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं। यह एक खूबसूरत और सुगंधित जड़ी-बूटी है, जिसमें नींबू जैसा ताजगी भरा स्वाद होता है। यह सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिए भी आदर्श पौधा माना जाता है। इसे घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां साल भर चाय, मिठाइयों और नमकीन में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध रहती हंै।जल-निकासी वाला गमला
इसे उगाने के लिए बड़ा और मजबूत गमला लें। गमले में जल निकासी होनी चाहिए। गमले के तल में कंकड़ डालें, फिर हल्की जैविक खाद वाली मिट्टी भरें।
4-6 घंटे तक पौधे को चाहिए धूप
लेमन वर्बेना को पर्याप्त धूप पसंद है। गमले को ऐसी जगह रखें, जहां दिन में 4-6 घंटे धूप मिले। मिट्टी नम रखें, पर पानी जमा न हो। पौधे को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए नियमित छंटाई करें। पत्तियां और शाखाएं काटकर सुंदर आकार दें। पतझड़ में भी कटाई संभव है। सर्दियों में लेमन वर्बेना के पत्ते झड़ सकते हैं, जरूरत पड़ने पर ग्रो लाइट का इस्तेमाल करें। वसंत आते ही नए पत्ते और शाखाएं उग जाएंगी।
सुगंध और ताजगी
लेमन वर्बेना आपके किचन गार्डन में एक सुंदर और उपयोगी पौधा बनकर साल भर ताजगी और सुगंध देता रहेगा। इसके पत्तों को सुखाकर या फ्रीज करके रख लें तो सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।




