डीजीपी ने दी जानकारी
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच कुल 1,08,372 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुईं। व्यापक खोज अभियान के जरिए 88,022 लोगों का पता लगाया गया। इनमें कुछ ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिनमें संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद 20,350 लोग अब तक खोजे नहीं जा सके हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी और एसएसपी को निर्देश जारी कर भविष्य में भी निरंतर अभियान चलाने को कहा गया है।
अफसरों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई मामलों में लोग स्वयं घर लौट आए थे, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी, जिससे रिकॉर्ड अपडेट होने में देरी हुई। वर्तमान में रिकवरी रेट 81.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सभी आंकड़े सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि निगरानी और समीक्षा की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।












