ये है मामला
इसी कड़ी में लखनऊ–कानपुर हाईवे से एक मामला सामने आया। यहां दो युवतियां सड़क पर ‘नागिन डांस’ करते हुए वीडियो बना रही थीं। बीच हाईवे पर शूट की गई यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, यह वायरल होना उनके लिए मुसीबत बन गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस ने इस घटना को लेकर एक अलग अंदाज में जागरूकता संदेश भी जारी किया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए करीब 56 सेकेंड के वीडियो में फिल्मी अंदाज अपनाया गया। एक पुराने फिल्मी दृश्य के साथ कैप्शन दिया गया—‘नागिन का खेल, कानून का जेल।’ इसके जरिए बताया गया कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों के लिए सख्त कार्रवाई तय है।
दी गई चेतावनी
वीडियो में वायरल रील की झलक भी जोड़ी गई और अंत में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है कि लोकप्रियता के चक्कर में कानून हाथ में लेना भारी पड़ सकता है।













