ये था मामला
मामला एक मेडिकल स्टोर पर कथित दबिश और अवैध वसूली से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी कटघर को सौंपी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए। फुटेज में सर्विलांस टीम के सदस्य मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ ले जाते नजर आए, जिससे आरोपों को बल मिला।
पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और साक्ष्यों के आधार पर सर्विलांस प्रभारी सहित चार अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि वर्दी का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
लंबे समय से हो रहा थी समीक्षा
बताया जा रहा है कि सर्विलांस टीम में तैनाती और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जा रही है। लंबे समय से एक ही शाखा में जमे कर्मियों के स्थानांतरण पर भी विचार हो रहा है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।













