जुमे की नमाज से पहले संभल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने की पैदल गश्त

0
0
संभल। जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई खुद सड़कों पर उतरे और शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की।

एसपी ने कहा ये

एसपी ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।

गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

की जाएगी निगरानी

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।