नोएडा में होली और होलिका दहन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार 1150 स्थानों पर होलिका दहन होगा और लगभग 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है।
फ्लैग मार्च होगा
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है। डीसीपी, एडीसीपी और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में हर दिन फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक कर जनता से अपील की कि वे त्योहार को भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं।
सोशल मीडिया पर निगरानी
डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी हाल में ऐसी गतिविधियों का हिस्सा न बनें जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।













