
महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने ई-चालान सिस्टम के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ गुरुवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। बताया गया कि ट्रक, टेम्पो, टूरिस्ट बस, स्कूल बस, टैक्सी, प्राइवेट कैब और ऑटो-रिक्शा ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे।(Maharashtra Transport Strike Buses, Taxis Off Roads From Tonight As Transporters Protest e-Challans)
बातचीत के बाद भी नहीं निकला कोई हल
महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट एक्शन कमेटी के मलिक पटेल ने कहा कि बुधवार शाम को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेश नार्वेकर के साथ बातचीत में कोई हल नहीं निकलने के बाद आंदोलन जारी रखने का फैसला किया गया।इस बीच, वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, जो लगभग 80,000 प्राइवेट कार मालिकों का प्रतिनिधित्व करता है, ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
स्कूल बसो पर भी पढ़ेगा असर
स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन के अनिल गर्ग ने कहा कि स्कूल बसें गुरुवार सुबह चलेंगी। हालांकि, वे शुक्रवार से सड़कों पर नहीं चल पाएंगी।टैक्सी यूनियन लीडर डी. ए. सालियान ने भी कहा कि कई टैक्सी ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे। जबकि मुंबई रिक्शामैन यूनियन के लीडर थंपी कुरियन ने साफ किया कि उपनगरों के ऑटो ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल होंगे। ट्रांसपोर्टर्स यूनियन के लीडर बाल मलकीत सिंह ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर गुरुवार दोपहर को आज़ाद मैदान में इकट्ठा होंगे और प्रोटेस्ट करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी, “अगर सरकार गुरुवार शाम तक कोई फैसला नहीं लेती है, तो पूरे राज्य में अनिश्चित समय के लिए लॉकडाउन रहेगा।”
यह मुद्दा बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया। MLA अमीन पटेल ने सरकार से दखल देने की अपील करते हुए कहा कि कमर्शियल गाड़ियों पर करीब 3,500 करोड़ रुपये के ई-चालान पेंडिंग हैं।
यह भी पढ़ें- डोंबिवली पश्चिम से ठाणे के लिए मनकोली ब्रिज के रास्ते एक नई सीधी KDMT बस सेवा शुरू

















