गोंडा: रिश्वत लेने वाले चौकी इंचार्ज निलंबित, भ्रष्टाचार पर एसपी का कड़ा रुख

0
4
UP Police Exam 2025: कुछ अभ्यर्थियों की फोटो में गड़बड़ी, परीक्षा के दिन साथ लानी होंगी दो रंगीन फोटो, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट

गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। देहात कोतवाली के दौलतपुर क्षेत्र में स्थित दर्जीकुआं चौकी के तत्कालीन प्रभारी सुनील कुमार पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक वारंटी को जेल भेजने की धमकी देकर 15 हजार रुपये की रिश्वत ली।

ये है मामला

मामला गुलाम हैदर नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जिसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। आरोप है कि दरोगा ने समन मिलने पर गुलाम हैदर से पैसे की मांग की। पीड़ित ने भय के कारण अपनी पत्नी के जेवर बेचकर राशि का इंतजाम किया और चौकी प्रभारी को पैसे सौंप दिए।

हालांकि, पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आईजी अमित पाठक के निर्देश पर सीओ सदर ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल ने दरोगा को लाइन हाजिर किया और विभागीय जांच के साथ उन्हें निलंबित कर दिया।

एसपी ने कहा ये

एसपी ने कहा कि पुलिस में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अवैध मांग या रिश्वत के मामले तुरंत एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।

इस कदम से जिले में पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है। अधिकारी बता रहे हैं कि जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।