India Sugar Export: फरवरी तक 2.01 लाख टन चीनी निर्यात, अतिरिक्त 5 लाख टन कोटा की मंजूरी

0
0

केंद्र सरकार ने 2025-26 विपणन वर्ष के लिए कुल 20 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी है, जिसमें हाल ही में अतिरिक्त 5 लाख टन की अनुमति शामिल है। – फोटो : गांव जंक्शन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने चालू 2025-26 विपणन वर्ष (अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026) में फरवरी तक कुल 2,01,547 टन चीनी का निर्यात किया है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) ने सोमवार को यह जानकारी दी है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बनकर उभरा है।

फरवरी तक चीनी निर्यात का विवरण
AISTA के अनुसार, कुल निर्यात में से 1,63,000 टन सफेद चीनी (white sugar) और 37,638 टन रिफाइंड चीनी शामिल है। शीर्ष देशों में UAE को 47,006 टन, अफगानिस्तान को 46,163 टन, जिबूती को 30,147 टन और भूटान को 20,017 टन चीनी निर्यात हुई।

सरकार का निर्यात कोटा और नई नीति
केंद्र सरकार ने 2025-26 विपणन वर्ष के लिए कुल 20 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी है, जिसमें हाल ही में अतिरिक्त 5 लाख टन की अनुमति शामिल है। निर्यात कोटा मिलों में आनुपातिक रूप से वितरित किया जाता है और सरकारी नियंत्रण में रहता है।

AISTA ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पहले 15 लाख टन कोटा मिलों के बीच एक्सचेंज हो सकता था, लेकिन नए 5 लाख टन कोटा स्वैप नहीं किया जा सकता। इससे वास्तविक निर्यातक मिलों को लाभ मिलेगा और निष्क्रिय मिलों से प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। AISTA चेयरमैन प्रफुल विठलानी ने कहा कि यह दो-स्तरीय व्यवस्था निर्यात को सुगम बनाएगी।

चीनी उत्पादन में वृद्धि का अनुमान
AISTA की पहली अनुमान के मुताबिक, 2025-26 विपणन वर्ष में भारत का चीनी उत्पादन (इथेनॉल डायवर्जन को छोड़कर) 13 प्रतिशत बढ़कर 2.96 करोड़ टन (29.6 मिलियन टन) पहुंच सकता है। यह पिछले वर्ष की तुलना में काफी सुधार दर्शाता है, जो चीनी उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है।