kitchen garden: घर की छत-बालकनी में उगाएं रसायन-मुक्त खीरा, स्वादिष्ट और सेहतमंद स्वाद का उठाएं मजा

0
0
घर की छत-बालकनी में उगाएं रसायन-मुक्त खीरा

घर की छत-बालकनी में उगाएं रसायन-मुक्त खीरा
– फोटो : गांव जंक्शन

विस्तार


गर्मियों में खीरा सलाद का प्रमुख हिस्सा बन जाता है। लेकिन, बाजार में रसायन-मुक्त खीरा बड़ी मुश्किल से मिलता है, जो महंगा भी होता है। अपने घर की छत या बालकनी में भी आसानी से रसायन-मुक्त खीरा उगा सकते हैं। यह ताजा खीरा स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। गर्म मौसम इसके लिए सबसे अच्छा है। उपयुक्त मिट्टी, पानी और सही देखभाल से पौधा स्वस्थ रहता है, जिससे छोटे स्थान में भी अच्छी उपज मिल सकती है। ऐसे तैयार करें मिट्टी 
खीरा उगाने के लिए 12 से 18 इंच गहरे और कम से कम 12 इंच चौड़े गमले का चयन करें। मिट्टी तैयार करते समय 40 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 30 प्रतिशत कम्पोस्ट, 20 प्रतिशत रेत और 10 प्रतिशत सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। गमले के नीचे कंकड़ या टूटी ईंट के टुकड़े डालें, ताकि पानी का निकास सही रहे। मिट्टी का पीएच मान 6.0 से

15 दिन में दें जैविक खाद 
प्रत्येक गमले में 2-3 बीज लगभग एक इंच गहराई पर बोएं। बीजों के बीच 6-8 इंच की दूरी रखें। हल्का पानी दें और मिट्टी को नम बनाए रखें, लेकिन जलभराव न होने दें। 6-8 इंच ऊंचाई होने पर बेलों को बांस, जाली या ट्रेलिस का सहारा दें। हर 15 दिन में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की जैविक खाद डालें।

कीटों से बचाव के लिए नीम तेल का छिड़काव करें और पीले पत्तों को समय-समय पर हटा दें। पौधों के बीच हवा का अच्छा प्रवाह बनाए रखें। इस तरह आप घर पर ही ताजा, स्वादिष्ट और रसायन-मुक्त खीरा उगा सकते हैं।

बांस-जाली से दें सहारा
खीरे की बेलों के लिए बांस, जाली या ट्रेलिस का सहारा दें। फर्टिलाइजर के रूप में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद का उपयोग करें। पौधों के बीच हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें। इस तरह, घर पर ताजा और स्वस्थ खीरा उगा सकते हैं।