दुबौलिया में बिजली जांच के दौरान लाइनमैन ट्रांसफार्मर से गिरा:केबल काटते समय बिगड़ा संतुलन, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

0
0

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली जांच के दौरान एक लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। रामजानकी मार्ग स्थित सबई परसन में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर केबल काटते समय वह नीचे गिर गया और घायल हो गया।
घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घायल लाइनमैन को तुरंत निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लाइनमैन का नाम राजेंद्र प्रसाद है। वह विद्युत उपकेंद्र कलवारी के जेई के साथ जांच के लिए पहुंचे थे।
राजेंद्र प्रसाद ट्रांसफार्मर पर केबल काट रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर गए। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय बिजली सप्लाई चालू थी या बंद। घायल लाइनमैन की मौजूदा हालत के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here