Gen Z इवेंट में मोहन भागवत को बुला रहे ऋषभ शाह कौन हैं और IIMUN क्या है?

0
6

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha से संवाद करेंगे।  इस कार्यक्रम में को लेकर काफी चर्चा हो रही है और यह ऐसे समय में हो रहा है जब देशभर में Gen Z सुर्खियों में है। इस कार्यक्रम का आयोजन IIMUN कर रहा है। आयोजकों के मुताबिक, यह पारंपरिक भाषण नहीं होगा, बल्कि यह दोहरा संवाद होगा, जिसमें Gen Z और Gen Alpha को प्रश्न पूछने का मौका भी दिया जाएगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विरोध-प्रदर्शन और अन्य मुद्दों पर युवा सवाल कर पाएंगे। 

 

इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियास इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स (IIMUN) कर रहा है। IIMUN के संस्थापक और अक्ष्यक्ष ऋषभ शाह ने इस कार्यक्रम के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और बताया कि यह उनका सालाना कार्यक्रम है। इस साल यह कार्यक्रम 6 से 9 अगस्त तक आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 15 देशों के 108 शहरों में होने वाले आयोजनों का समापन है।

 

यह भी पढ़ें: पुराने स्कूटर पर बकाया थे 10 लाख रुपये के 96 चालाना, पुलिस ने कर लिया जब्त

 

पहले भी शामिल हुए हैं मोहन भागवत

ऋषभ शाह ने कहा कि मोहन भागवत इससे पहले भी 2016-17 और 2020-21 में IIMUN के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई निजी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं और इस बार उनका यह तीसरा सार्वजनिक संबोधन होगा। इस बार खास बात यह है कि युवाओं के आग्रह पर इसे भाषण की जगह संवाद का रूप दिया गया है, ताकि अलग-अलग विषयों पर सीधे सवाल-जवाब हो सकें। 

कौन हैं ऋषभ शाह?

सरसंघचालक के इस कार्यक्रम में शामिल होने के कारण पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह के बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। ऋषभ शाह IIMUN के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2011 में इस संगठन की शुरुआत की थी। ऋषभ शाह  अक्सर मीडिया और राष्ट्रीय मंचों पर शिक्षा प्रणाली, बेरोजगारी और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखते नजर आते हैं। इसके साथ ही वह अपना पारिवारिक बिजनेस भी संभालते हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। 

क्या है IIMUN?

संस्था का कहना है कि इसकी शुरुआत एक मॉडल यूनाइटेड नेशंस पहल के रूप में हुई थी, जो बाद में एक बड़े युवा आंदोनल में बन गए। IIMUN की वेबसाइट के मुताबिक, ऋषभ शाह कई कॉलेजों में विजिटिंग फैकल्टी भी रहे हैं। संगठन का दावा है कि इसके साथ जुड़े कई पूर्व छात्र आज राजनीति, प्रशासन, कानून, व्यवसाय, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘100 करोड़ की मालकिन बनूंगी’, रेलवे अफसर पिता की मदद से की ठगी, कई बने शिकार

क्या है IIMUN?

इंडियास इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स यानी IIMUN एक इंटरनेशनल संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य 13 से 22 साल की उम्र के युवाओं में कूटनीति और नेतृत्व कौशल विकसित करना है। यह स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN), नेतृत्व विकास कार्यक्रम, साहित्य उत्सव, स्टडी टूर और सामाजिक जागरूकता अभियानों का आयोजन करता है। 

 

संस्था का कहना है कि उसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, संवाद, कूटनीति, आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान जैसी क्षमताओं को विकसित करना है। संगठन का दावा है कि इसके साथ जुड़े कई पूर्व छात्र आज राजनीति, प्रशासन, कानून, व्यवसाय, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। 

संघ प्रमुख देगें छात्रों के सवालों का जवाब

ऋषभ शाह के अनुसार, इस बार का कार्यक्रम 15 देशों के 108 शहरों में होने वाले आयोजनों का समापन है। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम इसलिए अलग होगा क्योंकि इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत युवाओं के सवालों का सीधा जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों से पहले ही विभिन्न विषयों पर सवाल मंगवाए गए हैं। उनका कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विरोध-प्रदर्शन और समकालीन मुद्दों से जुड़े सवाल कार्यक्रम में रखे जाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि सरसंघचालक इन सभी विषयों पर खुलकर अपनी बात रखेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here