Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में खाद लेने पहुंचे किसान:सरकारी समिति पर लगी कतार, कृषि बीज...

कप्तानगंज में खाद लेने पहुंचे किसान:सरकारी समिति पर लगी कतार, कृषि बीज केंद्र पर भी भीड़ लगी

0
5

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की सरकारी खाद समिति पर आज सुबह से खाद लेने के लिए किसानों की कतार लगी। ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से किसान समिति पहुंचे। सरकारी कृषि बीज केंद्र पर भी बीज लेने के लिए किसान पहुंचे। खाद के लिए समिति में कतार लगी रही, जबकि बीज केंद्र पर किसानों की आवाजाही जारी रही। खाद समिति के इंचार्ज चंद्रभान पांडेय ने बताया कि समिति पहुंचे किसानों को खाद बांट दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद देने के लिए व्यवस्था की गई थी। खाद मिलने के बाद किसानों ने राहत जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here