Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मीपुर खास में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित:शोभायात्रा के बाद पूजा-अर्चना कर...

लक्ष्मीपुर खास में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित:शोभायात्रा के बाद पूजा-अर्चना कर किया विसर्जन, चंद्रभान यादव समेत ग्रामीण और महिलाएं शामिल

0
4

सदर तहसील के लक्ष्मीपुर खास गांव में श्री लक्ष्मी पूजा समिति ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इससे पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ मां लक्ष्मी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा पूरे गांव में निकली। रास्ते में लोगों ने मां लक्ष्मी के दर्शन किए। गांव में भ्रमण के बाद पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई दी। कार्यक्रम में चंद्रभान यादव, डॉ. अवधेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, चंदन प्रजापति, हरेंद्र, रामजतन गुप्ता, पूर्व प्रधान रामनयन, आयुष और विराट सहित ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here