दीपावली पर श्रावस्ती के इकौना कस्बे में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें मुख्य बाजार से दूर लगाने की तैयारी है। शनिवार को पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने संभावित जगहों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा, अग्निशमन अधिकारी भिनगा संजय जायसवाल, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान और थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने जगहों का जायजा लिया। पिछले साल आतिशबाजी की दुकानें पुराने जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर में लगी थीं। यह जगह मुख्य बाजार में है, जहां भीड़ और आग लगने की आशंका रहती है। इसलिए इस साल बाजार से दूर खुले और सुरक्षित स्थान पर दुकानें लगाने पर विचार किया गया। टीम ने रामलीला मैदान और नए जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर को संभावित जगहों के रूप में चिन्हित किया। अधिकारियों ने आग से बचाव, लोगों की सुरक्षा और जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा की। पुलिस और अग्निशमन विभाग का उद्देश्य दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगवाना और बाजार में भीड़ के बीच हादसे रोकना है। दोनों जगहों में से किसे चुना जाएगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
आतिशबाजी की दुकानें मुख्य बाजार से हटेंगी:श्रावस्ती में रामलीला मैदान और नए जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण, अंतिम फैसला बाकी
और पढ़ें
›
बहराइच से उरलेहवा आने वाली लाइन में खराबी:जमुनहा के सैकड़ों गांवों में 28 घंटे से बिजली गुल, घरेलू काम और कारोबार पर असर
›
परतावल व्यापार मंडल की नई इकाई बनी:बलराम गुप्ता अध्यक्ष और हाजी मुर्तजा हुसैन संरक्षक घोषित; 31 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा
›
पहल सोसाइटी के संस्थापक ने सिर पर रखा जूता:बस्ती में कहा- 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट लाने का संकल्प लेता हूं, तभी जूते पहनूंगा
