मध्य प्रदेश: 6 साल के पोते ने जीत ली 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, दादी ने खरीदा था सिर्फ 200 रुपये का कूपन

0
1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सीलमपुरा गांव के 6 वर्षीय मेदांश रायकवार की किस्मत चमक गई। उनकी दादी किरण रायकवार ने लगभग एक साल पहले गरबा कार्यक्रम में महज 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा था और पोते का नाम लिखवा दिया था। उसी कूपन से मेदांश ने करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी जीत ली।

यह लकी ड्रॉ आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम में आयोजित किया गया था। जब 2026 में परिणाम घोषित हुए और मेदांश का नाम पहले इनाम के रूप में निकला, तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिवार पिछले दो साल से कार खरीदने का सपना देख रहा था। मेदांश के दादा और पिता खासतौर पर फॉर्च्यूनर खरीदना चाहते थे, लेकिन आर्थिक कारणों से यह सपना अधूरा रह गया था। अब 200 रुपये के छोटे से कूपन ने परिवार का लंबे समय से चला आ रहा सपना पूरा कर दिया।

इनाम मिलने पर मेदांश का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। नई फॉर्च्यूनर की पारंपरिक पूजा भी की गई। यह दिलचस्प घटना सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। लोग दादी की छोटी सी कोशिश को सराह रहे हैं, जिसने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here