महराजगंज में 11वी के छात्र ने घर के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों के अमुसार किशोर पेपर देकर घर लौटा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना पनियरा थाना क्षेत्
.
गणित की परीक्षा देकर लौटा था छात्र
परिजनों ने बताया कि मिथिलेश गुप्ता (17) मिथिलेश मौलागंज स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार को उसका गणित का पेपर था। शाम करीब 4 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर लौटा। उस समय घर पर कोई नहीं था, परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर लौटने के बाद उसने खाना खाया और कमरे में जाकर फंदे से लटक गया।
देर शाम जब परिजन खेत से लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने मिथिलेश को फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन तुरंत उसे मौलागंज चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिथिलेश की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंबई में हैं पिता, मां का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक मिथिलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उससे बड़े भाई विमलेश और संदीप हैं, जबकि छोटा भाई सनी है। किसी भी भाई की शादी नहीं हुई है और सभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता लक्ष्मण मुंबई की एक स्टील कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। घटना के समय पिता मुंबई में ही थे, जिन्हें सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस अचानक हुई त्रासदी से मां प्रमिला और दादी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।