BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जगदीशपुर-रघुवीर मार्ग पर जलभराव; स्कूली बच्चों को परेशानी:इकौना क्षेत्र में ग्रामीणों और...

जगदीशपुर-रघुवीर मार्ग पर जलभराव; स्कूली बच्चों को परेशानी:इकौना क्षेत्र में ग्रामीणों और बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कत

0
2

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में जगदीशपुर से रघुवीर जाने वाले मार्ग पर लगातार बारिश के बाद पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। उन्हें पानी से होकर ही स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरा होने से रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। लोगों को डर है कि अगर समय रहते पानी निकालने का इंतजाम नहीं हुआ तो समस्या और बढ़ सकती है।

संबंधित खबरें