गोंडा: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई राजस्व निरीक्षक को ₹10,000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

गोंडा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, एंटी करप्शन टीम ने करनैलगंज तहसील के राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संजय शुक्ला शाहपुर धनावा क्षेत्र में तैनात थे।

 

जमीन पैमाइश के लिए मांगी थी रिश्वत

 

संजय शुक्ला ने एक किसान से उसकी जमीन की पैमाइश करने और रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ देहात कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here