Shukra Gochar: अक्टूबर में शुक्र दिलाएगा 3 राशियों को सफलता, एक या दो नहीं 4 बार बदलेगी चाल

Shukra Gochar 2025: धन, लग्जरी लाइफ, वैभव, सुंदरता और प्रेम के दाता शुक्र अक्टूबर माह में कुल 4 बार गोचर करेंगे. अगले महीने जब-जब शुक्र का गोचर होगा, तब-तब राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. चलिए जानते हैं अक्टूबर में किस दिन और कितने बजे शुक्र का गोचर होगा. साथ ही आपको उन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें इससे लाभ होने के योग हैं.

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना जितना खास है, उससे कहीं ज्यादा अक्टूबर माह महत्वपूर्ण है. दरअसल, इस महीने कुछ प्रभावशाली ग्रहों का कई बार गोचर हो रहा है. इसके अलावा इस महीने दशहरा, दिवाली और नवरात्रि जैसे कई खास त्योहार हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2025 में एक या दो नहीं बल्कि चार बार शुक्र ग्रह का गोचर होगा. शास्त्रों में शुक्र ग्रह को धन, लग्जरी लाइफ, सुख, सुंदरता और मान-सम्मान का दाता माना जाता है. 6 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसके 3 दिन बाद 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह पूरे महीने रहने वाले हैं. इस बीच 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे.

 

अक्टूबर माह में कुल 4 बार शुक्र गोचर से 3 राशियों को सबसे पहले और लंबे समय तक लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here