बलरामपुर :बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत, किसानों के लिए वरदान से कम नहीं बारिश

बलरामपुर जनपद सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने बलरामपुर के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

किसानों के लिए खुशखबरी

यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धान और गन्ने की सूख रही फसलों को अब पर्याप्त पानी मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय की बारिश खरीफ फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी।