श्रावस्ती में संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा: पागलपन की हरकतों के चलते पुलिस को नहीं मिल पा रहे सुराग, भाषा समझ से बाहर

श्रावस्ती जिले के गिलौला बाजार कस्बे में एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों को इस व्यक्ति पर चोरी की आशंका थी।

ये है मामला

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गांव में लोग ‘जागते रहो’ के नारे लगाते हुए एकत्र हो गए। भीड़ ने संदिग्ध युवक की पिटाई भी की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति का व्यवहार असामान्य है। वह पागलपन जैसी हरकतें कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसकी भाषा समझ से बाहर है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वास्तव में चोर है या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति है।