लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी: इकौना में पकी फसलें खराब, राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर

श्रावस्ती। इकौना के जोरडीह समेत कई क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के कारण पकी हुई धान की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है।स्थिति यह है कि राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। किसान भूपेंद्र, बृजेंद्र, राजेंद्र, महेंद्र, कमरुद्दीन, शहाबुद्दीन और जलालुद्दीन ने बताया कि बारिश से कुछ फसलों को फायदा भी हुआ है।लेकिन जो फसलें पक चुकी थीं, उनको काफी नुकसान हुआ है। किसानों को चिंता है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
यहाँ क्लिक करके आप हमें अपना न्यूज भेज सकते हैं..
दुनिया प्रदेश की ताजा तरीन खबरें और रोचक जानकारीयों के लिए जुडिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से..लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज अपने Whatsapp पर पायें…