श्रावस्ती के इकौना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित करीब पांच पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई।दरअसल बीते मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।
इकौना के एसडीएम पीयूष जयसवाल और सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अवनीश तिवारी की टीम ने लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, मिश्रा पैथोलॉजी, मॉडर्न अल्ट्रासाउंड एंड पैथोलॉजी सेंटर, सपना डायग्नोस्टिक सेंटर और ज्योति अल्ट्रासाउंड सेंटर की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान कुछ केंद्रों के कर्मचारी शटर गिराकर गायब हो गए।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो जांच में किसी भी केंद्र पर पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। टीम ने सभी केंद्रों को नोटिस जारी किया है।वहीं जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को भेज दी गई है।दरअसल यह पूरी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है।
बताते चलें की इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा मरीज इकौना क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में भी पहुंचते हैं। जहाँ पर मरीजों को जांच के लिए इन्हीं केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। यह कार्रवाई मरीजों को बेहतर जांच और उचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए की गई।
इससे पहले भी इकौना क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम पर छापेमारी की जा चुकी है। हाल ही में कटरा में संचालित एक मेडिकल स्टोर की जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं थीं।

















