मध्य प्रदेश के शहडोल से डबल मर्डर की खौफनाक वारादात सामने आई है. यहां दो भाइयों को तलवारों, कुल्हाड़ियों और लाठियों से काटकर मारते हुए दिखाया गया है.
तलवार से काट कर हत्या
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बलबाहा गांव में 21 अक्टूबर की रात ऐसा खून-खराबा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. 21 अक्टूबर रात तीन भाई अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर दीये जलाकर बैठे थे और बात-चीत कर रहे थे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे.
अचानक रात ही करीब 10 हमलावर दुकान की तरफ दौड़े. उनके हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ियां और लाठियां थीं. इन लोगों का नेतृत्व अनुराग शर्मा नाम का युवक कर रहा था. उन्होंने बिना सोचे-समझे दुकान का दरवाजा तोड़ दिया और तीनों भाइयों को बाहर घसीट लिया और क्रूरता से हमला करने लगे.तलवार से काट कर हत्या तलवारों से वार, लाठियों से प्रहार और कुल्हाड़ियों की मार… वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि हमलावर पीड़ितों के हाथ-पैर तोड़ रहे थे, जबकि आसपास खड़े कुछ लोग यह खून-खराबा देखकर खुश हो रहे थे और वीडियो बना रहे थे. किसी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की. हमले में एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बाकी दो को शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इलाज के दौरान दूसरा भाई भी अपनी चोटों के आगे हार गया. वहीं तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.
मामले की जांच जारी
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि वे लगातार पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन मदद देर तक नहीं पहुंची. उनका दावा है कि चौकी इंचार्ज आशीष झारिया ने लापरवाही की और शायद मिलीभगत भी रही. वहीं अगले दिन, गुस्साए गांव वालों और रिश्तेदारों ने सड़क जाम कर दी. कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया. दबाव बढ़ा तो चौकी इंचार्ज को लाइन अटैच कर दिया गया और बुढ़ार थाने के इंचार्ज को भी हटा दिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
yamini singhयामिनी सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. फिलहाल न्यूज18 में ये क्राइम सेक्शन को देख रही हैं. इन्हें देश (Nation) और विदेश (International) मामलों में भी गहरी रुचि है. खबरों से जुड़ी और जानकारी के लिए …और पढ़ें
यामिनी सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. फिलहाल न्यूज18 में ये क्राइम सेक्शन को देख रही हैं. इन्हें देश (Nation) और विदेश (International) मामलों में भी गहरी रुचि है. खबरों से जुड़ी और जानकारी के लिए … और पढ़ें