Home Uncategorized आज का मौसम 28 अगस्त: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आज का मौसम 28 अगस्त: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
4

नई दिल्ली।  मौसम 28 अगस्त 2026: देश में मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 28 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है। इस तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष के भी टूटने की आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं पूर्वी भारत के राज्यों के लोगों के लिए आफत बन सकती हैं। वहीं, 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 28 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 28 अगस्त को देश के 22 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान किसानों के फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है।

दिल्ली  NCR
दिल्ली(28 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 28 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

यूपी 
यूपी(28 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

बिहार
बिहार (28 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

झारखंड
झारखंड(28-29 अगस्त -तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, रांची में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (28 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल
हिमाचल (28 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (28 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजौरी, मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(28 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दार्जिलिंग, मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब
पंजाब (28 अगस्त-भारी बारिश और तूफान की संभावना): कपूरथला, अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और रूपनगर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।
में कल मौसम कैसा रहेगा।

राजस्थान
राजस्थान (28 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और जैसलमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (28-29 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): राजगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, देवास और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here