श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे स्थानीय किसान बहुत परेशान हैं, क्योंकि बंदर उनकी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसान पप्पू हुसैन और पीर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने खेतों में लहसुन, धनिया और चना जैसी मौसमी फसलें बोई थीं। फसलें उगने से पहले ही बंदर झुंड में आकर मिट्टी खोदकर बीज खा जा रहे हैं।
किसानों ने कर्ज लेकर और मजदूरी करके खेतों में लागत लगाई थी। बंदरों के इस उपद्रव से बीज सुरक्षित नहीं बच पा रहे हैं, जिससे उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान का डर है।
नासिरगंज के किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से अपील की है। उन्होंने मांग की है कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि उनकी फसलें और मेहनत बच सके।
और पढ़ें
›
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:महराजगंज में काम से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
›
बस्ती में प्राइवेट वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR:धमकियों से आजिज आकर नदी में लगाई छलांग, 2 दिन बाद मिला था शव
›
सहियापुर में घर की दीवार से लाखों के जेवर चोरी:बेटी के जेवर बटुए में छिपाकर रखे थे, सीओ भिनगा ने शुरू की जांच
