Home Blog Page 2

हनीट्रैप में फंसा केंद्रीय मंत्री का बेटा? वायरल वीडियो पर आई ‘5 करोड़’ की सफाई


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ बुरी तरह यौन उत्पीड़न से जुड़े एक केस में फंसते नजर आ रहे हैं। भगीरथ के खिलाफ शुक्रवार रात को 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है। भगीरथ के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेज एक्ट (पॉक्सो) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

लड़की की मां ने पेट बशीराबाद पुलिस में शिकायत दी है कि भगीरथ पिछले छह महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। हैदराबाद के एक फार्महाउस पर उसने लड़की के साथ बदतमीजी की। लड़की और भगीरथ की मुलाकात हैदराबाद में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। 

यह भी पढ़ें: ‘शराब पिलाई, दो बार यौन उत्पीड़न किया’, केंद्रीय मंत्री के बेटे पर संगीन आरोप

साई भगीरथ पर क्या आरोप हैं?

भगीरथ ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ यौन संबंध बनाए। दूसरी तरफ भगीरथ ने करीमनगर II टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि लड़की के परिवार ने उसे फंसाने की कोशिश की। उन्होंने उससे शादी करने को कहा, लेकिन जब वह मना कर दिया तो 5 करोड़ रुपये की मांग की। 

भगीरथ का आरोप है कि डर के मारे उसने लड़की के पिता को 50 हजार रुपये दिए, लेकिन वे और पैसे मांगते रहे। उन्होंने झूठा केस करने और आत्महत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों तरफ केस दर्ज कर लिए हैं। लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और उसका मेडिकल टेस्ट भी हो सकता है। मामले की जांच चल रही है।

किन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ?

बशीराबाद पुलिस ने बगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। 

भगीरथ ने क्या सफाई दी है?

शुक्रवार को भगीरथ ने करीमनगर II टाउन पुलिस से कहा कि वह लड़की से कई महीने पहले मिला था। लड़की के परिवार वाले उसे दोस्त मानकर घर के कार्यक्रमों और तीर्थ यात्राओं पर साथ ले जाते थे। 

यह भी पढ़ें: ‘संगम के नाम पर शराब बेच रहे हैं’, प्रयागराज में दारू के नाम पर भड़के संत

भगीरथ ने कहा, ‘मैं उन्हें भरोसेमंद समझता था, इसलिए उनके साथ तीर्थ स्थानों पर गया। बाद में लड़की के माता-पिता ने मुझे धमकी दी कि उससे शादी कर लो। मैंने मना कर दिया। फिर लड़की और उसके माता-पिता ने मुझसे पैसे मांगे। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो मेरे खिलाफ झूठा केस कर देंगे। मुझे धमकाया गया कि यह शिकायत दी जाएगी कि मैंने लड़की के साथ उत्पीड़न किया है और शारीरिक संबंध बनाए हैं। डर के मारे मैंने लड़की के पिता को 50,000 रुपये दे दिए। लेकिन अब वे 5 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो लड़की आत्महत्या कर लेगी।’

पुलिस ने क्या किया है?

भगीरथ की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कहा कि लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसकी मेडिकल जांच भी कराएंगे।

मदर्स डे पर मां को दें ये गिफ्ट्स, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान


हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मर्दस डे आता है। मां हमेशा अपने बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस बार मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा। यह दिन मां को समर्पित होता है। ऐसे में अगर आप भी मदर्स डे पर अपनी मां को क्या गिफ्ट दें? इस बात को लेकर परेशान है तो हम आपको कुछ क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं।

 

इन गिफ्ट्स को देखकर आपकी मां खुश हो जाएगी। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप मां के साथ मूवी या डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। उन्हें उनकी फेवरेट फिल्म दिखाने ले जाएं और डिनर करवाएं। इस तरह से आप उनके साथ क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड कर लेंगे। उन्हें यह भी अच्छा लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: ओवेरियन कैंसर की पहचान हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

मां को गिफ्ट करें ये चाहिए

ज्वेलरी- अगर आपकी मां को ज्वेलरी पहनना पसंद है तो उन्हें ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका बज कम है तो उनके लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। आप चाहें तो कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

डिजिटल फोटो फ्रेम- आप अपनी मां को डिजिटल फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप मां के साथ अपनी पुरानी और नई तस्वीरें डाल कर फ्रेम सेट कर सकते हैं।

 

स्पा बुक करें- आप मदर्स डे पर मां को स्पा सेशन गिफ्ट कर सकते हैं। स्पा में वह रिलेक्स फील करेंगी। अगर वह बाहर जाना पसंद नहीं करती हैं तो उनके लिए होम स्पा सेशन भी बुक कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: केरल और पश्चिम बंगाल में हैं सबसे ज्यादा बीमार लोग, NSO की रिपोर्ट में खुलासा

 

ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट- अगर उन्हें सजना धजना पसंद है तो आप उन्हें स्किन केयर किट या हेयर किट गिफ्ट कर सकते हैं।

 

स्मार्ट गैजेट्स- उनके स्वास्थ्य निगरानी के लिए आप उन्हें स्मार्ट गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट आपको उनके हेल्थ से जुड़ी चीजों के बारे में जागरूक करता है।

 

हाथ से लिखा पत्र- आप अपनी मां से प्यार जताने के लिए उन्हें लेटर लिख सकते हैं। हाथ से लिखा लेटर उनका दिल छू लेगा।

 

कुंडली में कालसर्प और नाग दोष के बीच अंतर क्या है? जानिए इसके प्रभाव और उपाय


ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कालसर्प और नाग दोष सबसे प्रभावी दोषों में माने जाते हैं। माना जाता है कि इन दोषों की वजह से लोगों की किस्मत धीमी पड़ जाती है, साथ ही जीवन में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह दोष किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की एक खास स्थिति की वजह से बनते हैं। इन दोषों के प्रभाव से डरने के बजाय उपाय अपनाकर इनके प्रभाव से मुक्ति पाई जा सकती है।


कई लोगों को कालसर्प दोष और नाग दोष एक ही लगते हैं, जबकि हकीकत में दोनों दोष बेहद अलग हैं। इन दोषों में अनेक अंतर हैं। अब सवाल उठता है कि कालसर्प दोष और नाग

दोष क्या है, इनके प्रभाव क्या हैं, साथ ही इन दोषों से निजात कैसे पाई जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में अंतर क्या है, क्या करें कि न हो परेशानी?

क्या है कालसर्प दोष?


किसी भी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष की स्थिति तब बनती है, जब राशि के सातों ग्रह जैसे चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र, शनि और सूर्य राहु और केतु के बीच आ जाएं। उस स्थिति को कालसर्प दोष कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कालसर्प दोष की वजह से सभी ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति की किस्मत को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाते हैं।


जिससे व्यक्ति के करियर में रुकावटें आती हैं। साथ ही व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। यह दोष खास तौर पर लोगों की लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है, जिसमें धन की कमी, बार-बार स्वास्थ्य खराब होना और रात को सपने में सांप दिखाई देने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 8 मई का राशिफल, शनि और शुक्र के संयोग से आपकी किस्मत में क्या बदल रहा है? पढ़ें

कालसर्प दोष से कैसे बचें ?


1.सावन के महीने में रुद्राभिषेक करवाना चाहिए।

2.हर रोज ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

3.हर रोज शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, साथ ही सोमवार को दूध चढ़ाएं।
4.गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी सहूलियत के मुताबिक दान दें।


नाग दोष क्या होता है?


जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु या केतु पहले, पांचवें, आठवें या बारहवें घर में विराजमान हों, तो इस स्थिति में नाग दोष बनता है। इस दोष का प्रभाव व्यक्ति की भावनाओं पर बुरा असर डालता है, जिससे लोगों के प्रेम संबंध और परिवार में मतभेद बने रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नाग दोष से व्यक्ति की शादी देर से होती है। जिन लोगों की शादी समय पर हो भी जाए, उन्हें जीवनसाथी के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है।


नाग दोष से कैसे बचा जाए?


नाग दोष के प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर लोग इस दोष के प्रभाव से बच सकते हैं।


1.लगातार 21 दिन तक शिव जी के मंदिर में मंत्र जाप करें।
2.हर रोज शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाएं।
3.नाग पंचमी के दिन पाठ करें।
4.नाग की प्रतिमा की पूजा करें। इसके लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर उसकी पूजा करें।
5.हर शनिवार को गरीब या जरूरतमंद लोगों को काला तिल दान दें।

 

नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती।

‘हमारी संस्कृति और विरासत एक जैसी’, शेख हसीना ने शुभेंदु को क्यों लिखा खत?


पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है और इस बदलाव का केंद्र शुभेंदु अधिकारी बने हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस ऐतिहासिक मौके पर न सिर्फ भारत के बड़े नेता बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी।

 

शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर एक औपचारिक पत्र लिखकर अपनी और बांग्लादेश की जनता की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने इस पत्र में भारत और बांग्लादेश के बीच के पुराने और मजबूत रिश्तों का जिक्र किया। हसीना ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश एक जैसी भाषा संस्कृति और साझा विरासत से जुड़े हुए हैं, जो दोनों के रिश्तों को और भी गहरा बनाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यह दोस्ती आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छुएगी और दोनों देश मिलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ‘न भूलना न माफ करना’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारत ने फिर दिया संदेश

शपथ ग्रहण समारोह

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11:30 बजे यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। शपथ लेने से पहले पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने एक रोड शो में हिस्सा लिया।

 

मंच पर एक बहुत ही भावुक कर देने वाला पल तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

 

यह भी पढ़ें: आम, अनरसा, खाजा और नमो 108 फूल, वियतनाम के राष्ट्रपति को मिले अनोखे गिफ्ट

नई टीम का गठन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ उनके पांच और साथियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता राज्य की महिलाओं को सुरक्षा देना है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जाति और धर्म के लोगों के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

 

हाइटेक शहर, जहां दहेज उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले, NCRB के आंकड़े डरा देंगे


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ के नाम से एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें महानगरों में की एक ऐसी सच्चाई पता चली है जो हैरान कर देगी। शहरों के बारे में कहा जाता है कि शहर, गांवों से ज्यादा उदार होते हैं, प्रगतिशील होते हैं, इसलिए दहेज उत्पीड़न के मामले कम आते हैं। 

NCRB की यह रिपोर्ट आपको चौंका देगी। बेंगलुरु और लखनऊ जैसे शहरों में भी दहेज उत्पीड़न के सैकड़ों मामले हैं। लखनऊ, चेन्नई और हैदाराबाद जैसे शहरों में भी दहेज उत्पीड़न के संगीन मामले सामने आए हैं। दहेज प्रथा की रूढ़ि से बाहर महानगर भी नहीं निकल पाए हैं। 

यह भी पढ़ें: NCRB की रिपोर्ट: दिल्ली में हर दिन 496 चोरी, 1 साल में 5491 बच्चे लापता

किस शहर में दहेज उत्पीड़न के कितने केस?

‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, देश के सभी बड़े शहरों में कुल 1,008 दहेज के मामले दर्ज किए गए। इनमें से 878 मामले सिर्फ बेंगलुरु के हैं, जो करीब 87 प्रतिशत हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ है, जहां सिर्फ 48 मामले दर्ज हुए। बेंगलुरु पूरे देश के बड़े शहरों में दहेज मामलों में सबसे ऊपर है। 2024 में बेंगलुरु में दहेज के कारण 25 मौतें हुईं। 

दिल्ली में दहेज की वजह से 109 मौतें हुईं, लेकिन चेन्नई, कोझिकोड, कोच्चि और कोयंबटूर जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में ऐसी कोई मौत नहीं हुई। हैदराबाद में 14 दहेज मौतें दर्ज की गईं। 

यह भी पढ़ें: हर दिन 107 रेप फिर भी छूट जाते हैं आरोपी, सिर्फ 24% मामलों में ही मिलती है सजा

महिलाओं के खिलाफ बेंगलुरु में बढ़ा अपराध

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी बेंगलुरु सबसे आगे है। विशेष और स्थानीय कानूनों के तहत 1,051 मामले यहां दर्ज हुए। महिलाओं से छेड़छाड़ या शील भंग करने के 897 मामले बेंगलुरु में सामने आए। मुंबई में 857 मामले सामने आए।

राज्यों का क्या हाल है?

कर्नाटक में पति या ससुराल पक्ष की ओर से घरेलू हिंसा के 2,947 मामले दर्ज हुए। यूपी में 21,266 महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुईं, राजस्थान में 10,578 और महाराष्ट्र 10,538 महिलाएं। पूरे देश में इस तरह के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में हैं। 

 

लिप बाम या लिप ऑयल, होंठों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?


गर्मी के मौसम में होंठ सूखना और फटना आम समस्या है। होंठों की ड्राइनेस को कम करने के लिए कुछ लोग लिप बाम या लिप ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों चीजें होंठों को मुलायम रखती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि होंठ पर लिप बाम या लिप ऑयल में से क्या ज्यादा अच्छा होता है? आइए दोनों के फायदों के बारे में जानते हैं।

 

लिप बाम सूखे, फटे होंठों को मुलायम बनाने का काम करता है। ज्यादातर लिप बाम में बीवैक्स, शिया बटर और पेट्रोलियम जेली होती है। ये होंठों को मुलायम रखती है और मॉश्चर को बनाए रखती है।

 

यह भी पढ़ें: 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका

लिप बाम के फायदे क्या है?

  • सूखे और फटे होंठों को बचाता है- होंठों की त्वचा चेहरे से ज्यादा पतली होती है जिस वजह से मॉश्चर तेजी से कम होता है। लिप बाम होंठों पर सुरक्षित लेयर बनाता है जो मॉश्चर को बनाए रखने का काम करता है। 
  • धूप से बचाता है- कुछ लिप बाम में एसपीएफ होता है जो होंठों को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है।
  • होंठों को मुलायम रखता है- लिप बाम लगने से होंठ मुलायम और नरम रहते हैं जिसकी वजह से ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है।  
  • लिपस्टिक अच्छी से लगती है-होंठ पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाना चाहिए। ऐसा करने से लिपस्टिक ड्राई नजर नहीं आती है।

लिप ऑयल

लिप ऑयल भी होंठों के लिए फायदेमंद होता है। लिप ऑयल में जोजोबा, बादाम और नारियल तेल होता है जो होंठों को हाइड्रेटेड रखता है। लिप ऑयल लगाने में हल्का होता है।

 

लिप ऑयल लगाने के फायदे

  • हाइड्रेशन- लिप ऑयल में जोजोबा ऑयल, नारियल, रोजहिप होता है जो ड्राइनेस को कम करता है और होंठों को मुलायम रखता है।
  • चमकदार- लिप ऑयल होंठों को चमकदार बनाए रखता है।
  • ड्राइनेस कम करता है- लिप ऑयल में विटामिन ई होता है जो होंठों की नमी में बनाए रखने में मदद करता है।
  • रोजाना इस्तेमाल करें- आप लिप ऑयल का इस्तेमाल बार-बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ में जिस एक्टर के बेटे बने हैं अक्षय, उम्र में उनसे कितने बड़े हैं?

लिप बाम और लिप ऑयल में क्या है फायदेमंद?

अगर आपके लिप ज्यादा ड्राई और फटे है तो लिप बाम का इस्तेमाल करें। अगर आप होंठों को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो लिप ऑयल का इस्तेमाल करें। 

 

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में अंतर क्या है, क्या करें कि न हो परेशानी?


ज्योतिष शास्त्र में अक्सर शनि ग्रह की साढ़ेसाती और ढैय्या की चर्चा की जाती है। कई लोगों का मानना है कि जिन लोगों की राशि पर शनि ग्रह की नजर पड़ती है, उनके जीवन में संघर्ष, मेहनत और कठिन समय शुरू हो जाता है। शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के प्रभाव से लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल मिलता है। जिन लोगों के कर्म खराब होते हैं, उन्हें शनि के प्रभाव के दौरान कठिन समय का सामना करना पड़ता है।

 

शनि ग्रह की दो प्रमुख दशाएं होती हैं, जिन्हें साढ़ेसाती और ढैय्या कहा जाता है। साढ़ेसाती में शनि का प्रभाव 7.5 साल तक रहता है, जबकि ढैय्या में यह प्रभाव 2.5 साल तक रहता है। शनि देव को अनुशासन, न्याय और धैर्य का ग्रह मानते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि जब किसी की कुंडली में शनि की महादशा आती है, तो यह व्यक्ति को धैर्य और अनुशासन सिखाती है। जो लोग इन गुणों के अनुसार जीवन जीते हैं, उन्हें अधिक दुख नहीं मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या क्या होती है और दोनों में क्या अंतर है।

 

यह भी पढ़ें: 5 मई से 23 जून तक, हर मंगल पर लखनऊ में भंडारा, क्यों होता है ऐसा?

 

साढ़ेसाती की दशा में क्या होता है ?

 

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तब शुरू होती है जब शनि किसी व्यक्ति की जन्म राशि से एक घर पहले प्रवेश करता है। इस दौरान व्यक्ति पर कुल 7.5 सालों तक शनि का प्रभाव रहता है। यह समय तीन भागों में बंटा होता है, हर भाग लगभग ढाई-ढाई साल का होता है। इन तीनों चरणों में व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार के अनुभव और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

 

साढ़ेसाती का प्रभाव जीवन में सामान्यतः दो बार आता है। इस दौरान व्यक्ति को आलस्य छोड़ देना चाहिए, वरना करियर में रुकावट आ सकती है। काम धीरे-धीरे पूरे होते हैं, जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इस समय व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर ही सफलता प्राप्त कर सकता है। साथ ही, इस दौरान किसी भी असहाय व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए, वरना शनि देव कर्मों के अनुसार तुरंत दंड भी दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

क्या होता है शनि ग्रह की ढैय्या दशा?

 

जब शनि किसी व्यक्ति की कुंडली के चौथे या आठवें भाव में प्रवेश करता है, तब ढैय्या का प्रभाव माना जाता है। इस दौरान शनि व्यक्ति को जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। यह समय लगभग 2.5 सालों तक चलता है। इस अवधि में व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उसमें ईमानदारी और मेहनत की आदत विकसित हो।

 

 ढैय्या दशा में शनि अत्यधिक दंड देने के बजाय व्यक्ति को कर्मप्रधान बनने की प्रेरणा देते हैं। जो लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं, उन्हें इस दौरान तरक्की भी मिल सकती है। यह समय व्यक्ति को निखारने का काम करता है। कुल मिलाकर, दोनों ही दशाओं में कर्म का ही फल मिलता है। जैसा व्यक्ति कर्म करता है, वैसा ही फल उसे प्राप्त होता है।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य और चंद्रमा साथ, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

शनि के दशा के दौरान क्या करें ?

 

मेहनत पर भरोसा रखें – इस समय फल देर से मिलता है, लेकिन मेहनत जरूर रंग लाती है।
ईमानदारी बनाए रखें – हर काम पूरी ईमानदारी से करें।
धैर्य रखें – इस दौरान संघर्ष अधिक हो सकता है, इसलिए धैर्य जरूरी है।
दान करें – काले तिल और दाल का दान करना शुभ माना जाता है।


नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती।

दशकों की दोस्ती महीनों में तोड़ेंगे बालेन शाह? पत्रकार से बदसलूकी कर रही पुलिस


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नेपाल बॉर्डर पर कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ वहां की पुलिस ने बुरा व्यवहार किया है। नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर रिपोर्टिंग के दौरान बालेन शाह की पुलिस ने भारतीय मीडिया कर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और उनके साथ काफी बदसलूकी की और सख्ती से पेश आए।

 

लखनऊ के पत्रकार नंदन और उनके साथी जब नेपालगंज-जमुनहा बॉर्डर पर पहुंचे और वहां की स्थिति दिखा रहे थे तभी नेपाल पुलिस के जवानों ने उन्हें घेर लिया। भारतीय मीडिया को देखते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी काफी भड़क गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पुलिस का गुस्सा इस बात पर था कि भारतीय पत्रकार वहां बिना किसी आधिकारिक अनुमति के रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘न भूलना न माफ करना’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारत ने फिर दिया संदेश

अनुमति को लेकर पुलिस ने किया परेशान

वहां मौजूद पुलिसवाले पत्रकारों से बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे कि क्या आपने नेपाल की सीमा में आने और यहां कैमरा चलाने के लिए इजाजत ली थी। पत्रकार नंदन ने बार-बार पुलिस को समझाने की कोशिश की और सफाई दी कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी, अगर पता होता तो वह बिना अनुमति के काम नहीं करते। पत्रकार के बार-बार विनती करने और अपनी बात रखने के बाद भी नेपाल की पुलिस टस से मस नहीं हुई और लगातार उनसे परमिशन के लिए बोलती रही।

 

उत्तर प्रदेश के जितने भी जिले नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं वहां के निवासियों का कहना है कि जब भी वे सीमा पार जाते हैं तो उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भारतीय नागरिकों को वहां अपमानित किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आम, अनरसा, खाजा और नमो 108 फूल, वियतनाम के राष्ट्रपति को मिले अनोखे गिफ्ट

रिश्तों को बचाने की जरूरत

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि भारत और नेपाल हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं लेकिन अब जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। नेपाल एक दोस्ती वाला देश है, इसलिए बालेन शाह को इस मामले में बीच-बचाव करना चाहिए। सीमा पर फिर से वही पुराना भाईचारा और शांति वापस आनी चाहिए।

शहर-शहर रेड, 42 दिनों तक फरार, कैसे पकड़ी गई TCS कांड की मास्टरमाइंड निदा खान?


42 दिनों से TCS की जिस महिला कर्मचारी की तलाश में पुलिस परेशान थी, वह पकड़ी गई है। निदा खान को गुरुवार रात, पुलिस ने संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। निदा की तलाश में कई टीमें लगी थीं। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा है कि छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और शहर की अपराध शाखा की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। अब निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

निदा खान के खिलाफ देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) आईटी कंपनी की नासिक यूनिट में छेड़छाड़ और धार्मिक उत्पीड़न के 9 मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंट होने के बावजूद निदा खान को नहीं मिली जमानत, जानिए क्या हैं नियम

TCS केस में अब तक क्या हुआ है?

TCS यूनिट में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद SIT ने 9 प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कैसे पकड़ी गई निदा खान?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक SIT ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में निदा खान की तलाशी के लिए रेड डाली थी। उस पर WhatsApp ग्रुप में कर्मचारियों को निशाना बनाने, उन पर नॉनवेज खाने का दबाव डालने आदि का आरोप है।

यह भी पढ़ें: ‘फोन ऑफ, घर में ताला’, कहां फरार हो गई निदा खान? पति के बयानों से उलझी पुलिस

निदा खान पर क्या आरोप हैं?

FIR के मुताबिक निदा खान ने महिला कर्मचारियों को इस्लामी परंपराओं के हिसाब से कपड़े पहनने और व्यवहार करने को कहा था। उसने 18 अप्रैल को अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा के लिए नासिक अदालत में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 2 मई को उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

गर्मी में चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो, अपनाएं ये घरेलू फेस पैक


गर्मी में तेज धूप, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा डल और बेजान नजर आती है। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा टेनिंग की समस्या होता है। इसके अलावा गर्मी और उमस की वजह से एक्ने, खुजली और रैशेज की समस्या भी बढ़ जाती है। 

 

खासतौर से जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें ज्यादा परेशानियां होती हैं। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। गर्मियों में त्वचा का प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए ये घरेलू फेस पैक लगा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर तोफू सलाद, नहीं बढ़ेगा वजन

घर पर बनाएं ये फेस पैक

केला और हनी का पैक

 

अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो चेहरे पर केले और हनी का मास्क लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। इसे बनाने के लिए आपको पक्के हुए केले को मैश करना है, उसमें वेजिटेबल ऑयल और शहद मिलाना है। इस मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें और बाद में धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। त्वचा में आपको निखार दिखेगा।

 

खीरा और एलोवेरा जेल

 

खीरा और एलोवेरा जेल का फेस पैक त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको आधे खीरे को पीसे लेना है, उसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल और 3 से 4 बूंदे लैवेंडर ऑयल डालें। इस फेस पैक को 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इस फेस पैक को लगाने से टेनिंग की समस्या दूर होगी।

 

यह भी पढ़ें: हंतावायरस से 3 लोगों की मौत, कैसे फैलता है संक्रमण? जानिए बचाव का तरीका

 

ओटमील और टमाटर

 

ओटमील और टमाटर का पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये पेस्ट स्क्रब की तरह काम करता है। ओटमील त्वचा को एक्सफोलिएट और क्लींज करने का काम करता है। जबकि टमाटर त्वचा के पोर्स को बंद करने का काम करता है। 

 

दही और ओटमील

 

धूप की वजह से त्वचा टेनिंग की समस्या हो गई है। त्वचा को चमकदार बनाने रखने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ओटमील और खट्टे दही का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण में पीसा हुआ खीरा भी डाल दें। इन सभी चीजों को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा में मुंहासे नहीं होंगे।