डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषद की 28 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को MLC की इन सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आने हैं। फिलहाल चारों राज्यों में काउंटिंग जारी है।
MLC चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे?
उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र 5 MLC सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इन सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं।
UP MLC चुनाव में 11 में से 4 पर BJP की जीत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की 11 में से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। एक पर सपा जीती है। अभी अन्य सीटों पर काउंटिंग जारी है।
- लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते
- बरेली: भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढिल्लों 17676 वोटों से जीते
- मेरठ: एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल दूसरी बार बने MLC
शिक्षक निर्वाचन की सीटों के परिणाम
- वाराणसी: शिक्षक MLC सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीते
बिहार में शिक्षक निर्वाचन की सभी 4 सीटों के नतीजे
बिहार में शिक्षक निर्वाचन की सभी 4 सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं।
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह जीते
- पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव कुमार जीते
- दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज की जीत
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज चुनाव जीते
अनंत सिंह के घर जश्न, पटना में हंगामा
MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दी हैं। अनंत सिंह के समर्थक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार की हार से खुश हैं। उनका कहना है JDU ने उनके नेता को बाहर करके बहुत बड़ी गलती की है।
गौरतलब है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में जदयू के खिलाफ बगावत का रुख अपनाया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा चल रहा है। एक कर्मचारी जैसे ही मतगणना केंद्र के अंदर से फाइलें लेकर बाहर आया, तब लोगों ने उसे घेर लिया और हाथ में से फाइलें लेकर खोल दीं। इस दौरान लोगों ने फर्जी वोट के नारे लगाए। ये किस तरह की फाइलें हैं, इनमें क्या दर्ज है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर गिनती जारी
उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना जारी है। बरेली में मतपेटियां खुल गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झांसी में भी काउंटिंग जारी है।