श्रावस्ती। भिनगा, फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत “Sunday on Cycle” के 100वें संस्करण के अवसर पर आज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट की उपस्थिति में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रैली में प्रतिभाग किया।साइकिल रैली वाहिनी परिसर से प्रारंभ होकर खरगौरा मोड़ एवं सेमरी रोड होते हुए पुनः वाहिनी परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं जवानों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। इस प्रकार “Sunday on Cycle” के 100वें संस्करण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा।

















