राजस्थान: भीलवाड़ा में 15 तोला सोने के लिए महिला की हत्या, रातभर शव जलाकर नदबई नदी में फेंकी हड्डियां

0
0

जागरण संवाददाता, उदयपुर। भीलवाड़ा में 70 वर्षीय कमला देवी कांकरिया की हत्या और करीब 15 तोला सोने के आभूषण लूटने के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान वारदात की परतें खुल रही हैं।

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी रवि तापड़िया ने साथी हीरा सिंधी के साथ मिलकर कमला देवी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव जलाया। सुबह पानी डालकर शव ठंडा किया और हड्डियां बाल्टी में भरकर कोठारी नदी में फेंक दीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।पुलिस के मुताबिक, वारदात 12 अक्टूबर की शाम हुई। रवि ने बकाया रकम लौटाने के बहाने कमला देवी को अपने मकान पर बुलाया था।

हत्या के बाद आरोपियों ने उनके सोने के झुमके, कंगन और हार ले लिए। आभूषणों का वजन करीब 15 तोला बताया गया है। पूछताछ में सामने आया कि रवि का कमला देवी के पति तेज सिंह से पुराना संपर्क था। वह उनके लिए ब्याज की रकम वसूलता था।

आरोप है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से रवि कमला देवी से नाराज था। मोहल्ले के लोगों का दावा है कि रवि जिस मकान में रहता था, उसका मालिक मनीष करीब आठ साल से लापता है। हालांकि, मनीष के लापता होने और कमला देवी हत्याकांड के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here