BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Etawah: सैफई में सर्पदंश से 24 वर्षीय महिला की मौत, दो मासूम...

Etawah: सैफई में सर्पदंश से 24 वर्षीय महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Etawah: घर में सांप के डसने से गंभीर हुई 24 वर्षीय महिला की सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में मैनपुरी जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान अर्चना पत्नी उमेश सिंह निवासी ग्राम ककरिया, थाना कोतवाली मैनपुरी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर अर्चना घर पर थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद अर्चना की हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ALSO READ: UP: विधायक पूजा पाल साइबर फ्रॉड की शिकार, खाते से उड़ाए गए डेढ़ लाख रुपये

अर्चना अपने पीछे चार वर्षीय बेटे और दो वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। बच्चों को इस बात का अहसास तक नहीं कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएंगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैफई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post Etawah: सैफई में सर्पदंश से 24 वर्षीय महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया appeared first on Breaking Tube.