BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...

Hathras में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

Hathras: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को रौंदते हुए दिखाई दे रही है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ नजर आ रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक बाइक सवार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद बाइक लेकर सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बाइक को रौंदते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसे के बाद बाइक के कई पुर्जे सड़क पर बिखर गए। बाइक पर सवार चालक के साथ एक महिला और बच्चा भी मौजूद थे। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ALSO READ: Amethi: इंटरलॉकिंग में गड़बड़ी पर अमेठी डीएम की कार्रवाई, ग्राम पंचायत प्रशासक से 1.61 लाख वसूली के आदेश

संबंधित खबरें

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक वाहन को रोकने के बजाय मौके से निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी घटना कैद है, जो सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को भी उजागर कर रही है।

 

The post Hathras में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat