सीओ ने रावण दहन मेले में सुरक्षा परखी:बारी गांव में पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लिया, दिए जरूरी निर्देश

0
4

घुघली विकास खंड के पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारी गांव में रावण दहन मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में सदर सीओ अंकुर गौतम ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की जांच की।
सीओ गौतम ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ को व्यवस्थित रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियां निभाने और किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। साथ ही मेला परिसर में लगातार निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here