श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में गुरुवार को 20 साल की विवाहिता रुकसार बानो उर्फ मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुस्कान की पांच महीने की बच्ची भी है। इकौना के पटेल नगर के रहने वाले रोज अली ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी मुस्कान का निकाह हनुमानगढ़ी के रहने वाले शोएब से किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते थे। गुरुवार को मुस्कान कमरे में गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्हें मुस्कान की मौत की परिस्थितियों की जानकारी नहीं है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में 20 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत:कमरे में काफी देर बंद रही, खिड़की तोड़कर निकाला गया शव
और पढ़ें
›
PET परीक्षा के लिए तीन निकाय क्षेत्रों में विशेष अवकाश:महराजगंज नगर पालिका, घुघली और फरेंदा नगर पंचायत में लागू रहेगी व्यवस्था
›
बैरागल लारा में गन्ना तौल कांटा लगाया:कप्तानगंज ब्लॉक के मझौड़ा चीनी मिल के ऊंजी ए (104) क्रय केंद्र पर किसानों ने मिठाई बांटी
›
करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोग:श्रावस्ती के इकौना, कटरा बाजार में सुबह से चहल-पहल; महिलाओं ने खरीदे कपड़े, करवा और पूजा सामग्री
