श्रावस्ती में किन्नरों की कार ट्रक से टकराई:बनकटा के पास हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित

0
0

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के इकौना-धनुही मार्ग पर शुक्रवार को बनकटा के पास किन्नरों को लेकर जा रही एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी किन्नर सुरक्षित बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, कार इकौना से किन्नरों को लेकर इकौना-धनुही मार्ग की ओर जा रही थी। अभी कार बनकटा के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार सवार लोगों का हालचाल जाना। हादसे में सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here