BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त:जिम्मेदारों को लगाई फटकार, कार्रवाई की...

योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त:जिम्मेदारों को लगाई फटकार, कार्रवाई की चेतावनी दी

महाराजगंज के मिठौरा विकासखंड में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, निपुण भारत, पोषण समिति, गो-आश्रय स्थल, पंचायतीराज, एनआरएलएम, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग जैसी कई योजनाओं की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति न मिलने और लापरवाही सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कार्यशैली में सुधार और योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीसी एनआरएलएम मो. जाकिर, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह और बीडीओ राहुल सागर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat
Exit mobile version