महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
MNT News Bharat - News Menu
🔴 BREAKING NEWS
MNT News Bharat — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें | उत्तर प्रदेश | महराजगंज | बहराइच | श्रावस्ती | बलरामपुर | बस्ती
होम देश विदेश राजनीति उत्तर प्रदेश महराजगंज लखनऊ श्रावस्ती बस्ती बहराइच बलरामपुर सिद्धार्थनगर
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बहदुरी बाजार में मकानों की छतों पर हाईटेंशन तार:₹92 हजार स्वीकृत होने...

बहदुरी बाजार में मकानों की छतों पर हाईटेंशन तार:₹92 हजार स्वीकृत होने के बाद भी शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं, ग्रामीण परेशान

कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बृजमनगंज ब्लॉक के बहदुरी बाजार में कई मकानों की छतों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह लाइन स्थानीय लोगों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी है, लेकिन अब तक लाइन को सुरक्षित जगह पर हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली विभाग के जेई कई बार मौके पर आकर जांच भी कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी। विधायक के निर्देश पर जेई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और लाइन हटाने के लिए एक एस्टीमेट भी तैयार किया। करीब ₹92,019.27 की राशि मंजूर होने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकानों की छतों के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के तारों से हर समय हादसे का डर बना रहता है। उनका कहना है कि विभाग को किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने की बजाय पहले ही इस समस्या का पक्का समाधान करना चाहिए। सुनील कुमार, शैलेश यादव, अनिल यादव, चंद्रावती देवी, पुनीता देवी सहित कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को जल्द से जल्द किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर हटाया जाए, ताकि होने वाले किसी भी हादसे को रोका जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here