BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के सरयू नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:मल्हीपुर इलाके में...

श्रावस्ती के सरयू नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:मल्हीपुर इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

0
18

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सरयू नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें