Home Uncategorized ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप से पहली बार फ्रांस में मिलेंगे पीएम...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रंप से पहली बार फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी

0
3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में मुलाकात करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने और मिस्र में आयोजित इजरायल-हमास संघर्ष विराम समझौते का न्योता भेजा था, लेकिन पीएम मोदी ने इन दोनों कार्यक्रम से दूरी बना ली थी। 

 

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में हुई थी। पिछले एक साल में डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार भारत विरोधी बयान देकर मोदी सरकार को असहज कर दिया था। टैरिफ मामले में दोनों देशों के बीच तनाव और भी चरम पर पहुंच गया था।

 

 

 

फ्रांस में होगी भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद जी-7 नेताओं, जी-7 आउटरीच सहयोगियों और ग्लोबल टेक सीईओ के साथ इनोवेशन और एआई पर वर्किंग लंच करेंगे। फ्रांस से रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वर्साय के महल में डिनर भी करेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल, इंडिया और फ्रांस की तिकड़ी ने कैसे बढ़ाई तुर्की की टेंशन?

 

माना जा रहा है कि फ्रांस में मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा होगी। अमेरिका अधिकारियों ने भी इसकी संभावना जताई है। उनका कहना है कि हमने इस साल की शुरुआत में एक जॉइंट फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन किया था। पिछले एक साल से हम भारत के साथ काफी गहन बातचीत कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले अमेरिका की एक टीम भारत गई थी। हमारी उनसे अक्सर बातचीत होती रहती है।

किन-किन नेताओं के साथ होगी ट्रंप की बैठक?

अमेरिका अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से फ्रांस के एवियन के लिए रवाना होंगे। दोपहर तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। जी-7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ आर्थिक विकास, सप्लाई चेन की मजबूती, अवैध आव्रजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों की आवाज, सीक्रेट बेस, खुफिया कैमरे; इजरायली मिलिट्री के हैरतअंगेज कारनामे

 

सोमवार की शाम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मंगलवार को जी-7 देशों के नेताओं के सात औपचारिक स्वागत और वर्किंग डिनर होगा। इसी दिन ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे। कतर के अमीर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ भी द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोपहर में जी-7 और मध्य पूर्व के नेताओं के साथ वर्किंग लंच आयोजित किया जाएगा। मंगलवार शाम को डोनाल्ड ट्रंप को एक सोशल डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होना है। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here