Home Uncategorized कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों...

कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों से मिनटों में करें दूर

0
3

गर्मी के मौसम में अगर आपका कूलर चालू करते ही उसमें से बदबू आने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्या अक्सर कूलर के टैंक में लंबे समय तक पानी जमा रहने, उसमें फंगस लगने या घास के सड़ने के कारण होती है।कुछ आसान तरीके और घरेलू उपाय अपनाकर इस बदबू को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

 

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कूलर पुराना होने की वजह से उसमें से बदबू आ रही है जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता है। बदबू के कारण कई लोगों को सिरदर्द या अनकंफर्टेबल महसूस होने लगता है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू उपाय और सफाई के तरीके लेकर आए हैं। इनकी मदद से न सिर्फ कूलर की बदबू दूर की जा सकती है बल्कि उसकी कूलिंग भी पहले जैसी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने की 7 आदतें, प्यार के साथ बढ़ेगा भरोसा

कूलर से बदबू क्यों आती है?

कूलर के टैंक में कई दिनों तक एक ही पानी रहने से उसमें बैक्टीरिया, फंगस और काई बनने लगती है। इसके अलावा गंदे कूलिंग पैड, धूल से भरा पंखा और बंद पड़े कूलर को बिना साफ किए दोबारा चलाने से भी बदबू आने लगती है। अगर पानी की गुणवत्ता खराब हो तब भी कूलर से अजीब सी गंध आ सकती है।

सबसे पहले कूलर का पानी बदलें

अगर कूलर से बदबू आ रही है तो सबसे पहले उसका पुराना पानी पूरी तरह निकाल दें। इसके बाद टैंक को अच्छी तरह साफ करके ताजा पानी भरें। कोशिश करें कि गर्मियों में हर 4 से 7 दिन के बीच कूलर का पानी बदलते रहें। इससे बैक्टीरिया और काई बनने की संभावना कम रहती है।

कूलिंग पैड की सफाई जरूर करें

कूलर के पैड धूल और गंदगी को जल्दी पकड़ लेते हैं। जब ये ज्यादा गंदे हो जाते हैं तो उनमें से बदबू आने लगती है। पैड को साफ पानी से धो लें। अगर पैड बहुत पुराने हो गए हैं या उनमें फफूंदी लग गई है तो उन्हें बदल देना ही बेहतर रहेगा।

टैंक और पंखे की सफाई करें

कूलर के टैंक, पंखे और जाली पर जमी धूल भी बदबू की वजह बन सकती है। मुलायम ब्रश और साफ कपड़े से इन हिस्सों की सफाई करें। जरूरत हो तो हल्के लिक्विड साबुन से टैंक धो सकते हैं और बाद में साफ पानी से अच्छी तरह साफ कर दें।

 

यह भी पढ़ें: वर्क लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है? आजमाएं ये 6 तरीके, तनाव कम होगा

घेरलू उपाय से दूर करें कूलर की बदबू

अगर कूलर से हल्की या नॉर्मल बदबू आ रही तो कुछ घेरलू चीजों की मदद से भी इस समस्या को कम किया जा सकता है। अगर बदबू बहुत ज्यादा हो या कूलर में फफूंदी और गंदगी काफी जमा हो तो पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है। 

  • सफेद सिरका: एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर टैंक साफ करें। इससे बदबू और बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।
  • बेकिंग सोडा: टैंक में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर बाद साफ करें। इससे बदबू दूर करने में मदद मिलती है।
  • नींबू का रस: टैंक की सफाई के दौरान थोड़ा नींबू का रस मिलाकर धोने से ताजगी बनी रहती है।
  • नीम की पत्तियां: साफ नीम की पत्तियों की छोटी पोटली कुछ घंटों के लिए टैंक में रखें। इससे बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • धूप दिखाएं: कूलर को समय-समय पर खाली करके धूप में सुखाएं। इससे नमी और फफूंदी नहीं जमती।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here