जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, जुटने लगे समर्थक, अब आगे क्या

0
3

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। जेन Z युवाओं की इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यूनियन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है। सुबह 9 बजे शुरू होने वाले इस प्रदर्शन में NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया जाएगा।

पार्टी के प्रवक्ताओं ने बताया कि अभिजीत दीपके पहले पुलिस से अनुमति लेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास पहुंचने को कहा गया है। लद्दाख के प्रसिद्ध कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं। आगे क्या-क्या होगा, जानने के लिए आप यह लाइव ब्लॉग पढ़ते रहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here