‘सिर्फ चीनी की मीठी गोलियां’, अनुष्का ने होम्योपैथी का सपोर्ट किया, भड़का डॉक्टर

0
1

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। लोग उन्हें अनपढ़ कहने लगे। कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया। आइए जानते हैं अनुष्का ने ऐसा क्या पोस्ट किया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

 

अनुष्का ने अपने पोस्ट में बताया कि होम्योपैथी ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने हेल्थ और वेलनेस के डॉक्टर डॉ. राजन शंकरन के अप्रोच की भी तारीफ की है। 

 

यह भी पढ़ें: कौन सा फाइबर गट हेल्थ के लिए है फायदेमंद? जानिए सब कुछ

अनुष्का के पोस्ट पर छिड़ी बहस

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉक्टर शंकरन और नमिता थापर के बातचीत का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘होम्योपैथी मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है और डॉक्टर राजन शंकरन उस जर्नी का अहम हिस्सा रहे हैं। हेल्थ और माइंडफुल लिविंग पर मैं उनकी गहरी समझी को बहुत अहमियत देती हूं।’ इस वीडियो में डॉक्टर शंकरन का कहना है कि होम्योपैथी बीमारी नहीं इंसान के पूरे इलाज पर भरोसा रखता है।

 

 

अनुष्का के इस पोस्ट का कई होम्योपैथी डॉक्टर ने स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक होम्योपैथी की डॉक्टर ने बताया कि लोग हमारे प्रोफेशन का मजाक उड़ाते हैं लेकिन आपको फिर भी आना हमारे पास ही पड़ता है। अनुष्का के समर्थन में कुछ लोगों का कहना है कि यह हर व्यक्ति का निजी चुनाव है। कुछ का कहना है कि सेलेब्स पैसों के लिए कुछ भी बोल सकते हैं। ये अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं? किसे पता है?

 

यह भी पढ़ें: बच्चों को गर्मी से कैसे बचाएं? माता-पिता अपनाएं ये टिप्स

द लिवर डॉक ने निकाली भड़ास

वहीं ‘द लिवर डॉक’ के नाम से मशहूर लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर साइिएख एबी फिलिप्स अनुष्का के पोस्ट को देखकर भड़क गए। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया, ‘होम्योपैथी की दवाइयों सिर्फ पानी, अल्कोहल और चीनी की गोलियां होती है जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि उनकी बीमारी होम्योपैथी दवाई लेने से ठीक हुई है लेकिन कई बीमारियां समय के साथ खुद ठीक हो जाती है। यूके एनएचएस, फ्रांस, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने इसकी फंडिंग को रोक दिया है लेकिन भारत में इसे आयुष मंत्रालय के तहत मान्यता दी गई है।’

 

 

 

डॉक्टर लिवर डॉक ने अपने पोस्ट में कहा, ‘ये सिर्फ चीनी की मीठी गोलियां हैं और सेलिब्रिटीज इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। इनमें से कोई भी डॉक्टर नहीं है। आप अपने बच्चों को ये दवाइयां न दें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here