‘जितने कटे, उसके दोगुने पेड़ लगाए जाएं’, ललितपुर-सिंगरौली लाइन पर बोले रेलमंत्री

0
1

उत्तर प्रदेश के ललितपुर और मध्य प्रदेश के सिंगरौली को जोड़ने के लिए रेल लाइन का काम जारी है। हाल ही में खबरें आईं कि इसका जो रूट तय किया गया उस पर 54 हजार से ज्यादा पेड़ काट दिए गए और अब रूट को ही बदला जा रहा है। इसके चलते और पेड़ काटे जाएंगे। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्देश दिए हैं कि इसका फिर से अध्ययन किया जाए ताकि पेड़ों को बचाया जा सके। इतना ही नहीं, उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्र में जितने पेड़ हैं, उनसे दोगुने ज्यादा पेड़ लगाए जाएं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खजुराहो-पन्ना सेक्शन पर रेलवे लाइन बिछाने से पहले 54,578 पेड़ कटवा दिए गए और इस पर 24.78 करोड़ रुपये खर्च हुए। फिर  रेलवे ने कहा कि इस रूट पर 6 खतरनाक मोड़ हैं जिनके चलते ट्रेन का संचालन सुरक्षित नहीं था। अब इस रूट को बदलल दिया गया है और नया रूट पहले वाली जगह से लगभग 1 किलोमीटर दूर से प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए फिर से पेड़ों को काटा जाना है और वन विभाग ने पेड़ों की गिनती भी शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से पंजाब तक बदले BJP के अध्यक्ष, कहां, किसे मिला मौका?


दोगुने पेड़ लगाने के निर्देश

 

पन्ना के जंगल के अलाइनमेंट से जुड़ी खबरों का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संज्ञान लिया है। अलाइनमेंट के ड्रोन फोटोज और टोपो शीट का अध्ययन किया गया है। साथ ही, टीम को निर्देश दिया गया है कि वर्तमान अलाइनमेंट में तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाकर रेलवे लाइन निर्माण का एक बार फिर अध्ययन किया जाए ताकि पेड़ों को बचाया जा सके। इतना ही नहीं, यह भी निर्देश दिया गया कि प्रभावित क्षेत्र में जितने पेड़ हैं, उनसे दोगुने से अधिक पेड़ आगामी मानसून से पहले लगाए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में घूसखोर ASI का वीडियो हुआ वायरल, तुरंत हो गए सस्पेंड

 

बता दें कि ललितपुर–सिंगरौली रेल लाइन परियोजना बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी परियोजना है। यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ती है। सिंगरौली–ललितपुर रेलवे लाइन पन्ना के जंगलों से होकर गुजरती है। यह लाइन मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र को झांसी–भोपाल की मुख्य रेल लाइन से जोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here